गाज़ीपुर: गाजीपुर में कच्ची शराब पर पुलिस का प्रहार, 5 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
गाजीपुर में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है। ताज़ा मामला कासिमाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम अवराकोल के पास छापेमारी की। इस दौरान विशाल कुमार नामक युवक को 5 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब के साथ दबोच लिया गया।