गभाना: गभाना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन, एसडीएम वित्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
आपको बता दें कि महीने के पहले व तीसरे शनिवार को तहसील मुख्यालय पर संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस क्रम में शनिवार को गभाना तहसील में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित कार्यक्रम एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में निर्धारित समय तक कुल 45 शिकायती प्रार्थना पत्र आए।