मीनापुर: नूर छपरा गांव में ठनका गिरने से तार के पेड़ में लगी आग, कई लोग बाल-बाल बचे
मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र के नूर छपरा गांव में ठनका गिरने से एक तार की पेड़ में आग लग गई। घटना सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। गनीमत रही कि आसपास के कई लोग बाल बाल बच गए। स्थानीय मुकेश कुमार ने बताया कि अचानक मौसम खराब होने के बाद तेज आंधी चलने लगी और बरसात भी तेज होने लगा।