बैरसिया: भोपाल के टिंबर मार्केट में लगी भीषण आग, लकड़ी की दुकान में 20 फीट तक उठी लपटें
Berasia, Bhopal | May 10, 2026 भोपाल के टिंबर मार्केट में आग लग गई। लकड़ी की एक दुकान में लगी आग इतनी भीषण थी कि लपटें 20 फीट तक ऊपर उठ गईं। इसके ठीक पीछे रेलवे ट्रैक है। जहां से ट्रेनें गुजरती रहीं। तेज हवा की वजह से डेढ़ घंटे में आग काबू आ पाई। आग लगने की घटना रविवार दोपहर करीब 2 बजे की है। बरखेड़ी ऑटो स्टैंड के पास टिंबर दुकान में आग लग गई। धीरे-धीरे आग तेजी से फैलती गईं।