मेरठ: मेरठ में सेंट्रल मार्केट पर कार्रवाई का विरोध, महिलाओं ने कहा- घर टूटे तो हम जहर खा लेंगे, मकानों पर लगे पलायन के पोस्टर
Meerut, Meerut | Apr 10, 2026 सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ में 859 संपत्तियों पर बने अवैध सेटबैक को दो महीने के भीतर तोड़ने का आदेश दिया है। वहीं सेंट्रल मार्केट की 44 संपत्तियां सील की जा चुकी हैं। इसके विरोध में शुक्रवार को महिलाएं सड़क पर उतर आईं। महिलाएं बाजार में पलायन का पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रही हैं।