बड़ा मलेहरा: ग्राम दरगुवा कुएं में डूबने से हुई युवा की मौत पर परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।
19 जुलाई को दरगुवा निवासी नीलेश अहिरवार उम्र 18 वर्ष जो गुम हो गया था जिसका 20 जुलाई को कुएं में शव मिला है जिसके बाद परिजनों के द्वारा हत्या की आशंका जताई गई। वही परिजन ने 21 जुलाई को थाना प्रभारी को आवेदन दिया है और हत्या का मामला दर्ज करने को लेकर मांग की है वहीं थाना प्रभारी ने पोस्टमार्टम करने के बाद निष्पक्ष जांच की बात कही है