अररिया: बैरगाछी मैनापुर होकर बहने वाली डेंगा धार में मछली मारने गए बालक ने जिंदा मछली निगला, तबीयत बिगड़ने पर इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 18, 2024 सदर प्रखंड क्षेत्र के बैरगाछी मैनापुर वार्ड संख्या- 13 से होकर बहने वाली डेंगा धार में मछली मारने गए बालक ने जिंदा मछली पकड़ कर निगल लिया, जिसके बाद बालक की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल अररिया लाया गया। वहीं, बालक की पहचान बैरगाछी मैनापुर वार्ड संख्या-13 निवासी रहमत के पुत्र अनास की रूप में हुई है।