छपरा: विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में छपरा की बेटी मारी बाज़ी
Chapra, Saran | Jun 19, 2026 विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान, कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित अखिल भारतीय छात्र निबंध प्रतियोगिता 2025-26 में प्रांत लोक शिक्षा समिति, बिहार से संबद्ध सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दर्शन नगर, छपरा की छात्रा सुनिधि प्रजापति ने किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले का गौरव बढ़ाया है, इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया