पीलीभीत: गजरौला थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न व मारपीट का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार, मुकदमा दर्ज
पीलीभीत। गजरौला थाना क्षेत्र एक गांव निवासी एक महिला ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट व जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की थी। पीड़िता का कहना है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में 50 हजार रुपये व मोटरसाइकिल की मांग कर रहे है। मांग पूरी न होने पर पति, सास-ससुर व जेठ द्वारा शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया।