महसी: महसी इलाके में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया, दी अहम जानकारी
मिशन शक्ति टीम ने विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी दी। अभियान के दौरान टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ एवं अन्य अपराधों की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।