सरोजनी नगर: मोहन रोड पर चौकी के सामने दिव्यांगों की एक्टिंग मामले में छात्राओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर हुआ प्रदर्शन
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में दिव्यांग का एक्टिंग करके सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने का मामला गरमा गया। गुस्साए दिव्यांगों और अन्य छात्रों ने सोमवार व मंगलवार की मध्य रात्रि 12:00 बजे के लगभग पारा थाना की मोहन रोड पुलिस चौकी के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने सड़क जाम कर दिया। छात्रों की दारोगा से उनकी तीखी नोकझोंक हुई।