मुरैना नगर: देवपुरी बाबा मंदिर के पास भीषण हादसा,कंटेनर-ट्रक की टक्कर में कानपुर के चालक की मौत,पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा।
मुरैना जिले देवपुरी बाबा मंदिर के पास एनएच-44 पर कंटेनर और ट्रक की भीषण भिड़ंत में कानपुर निवासी 25 वर्षीय चालक गोविंद पाल की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर सरायछौला थाना पुलिस पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा। आज बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।