अरनोद: दो साल से अधूरी सड़क बनी ग्रामीणों की परेशानी, जल्द निर्माण पूरा कराने की मांग
अरनोद उपखंड क्षेत्र के खरखड़ा गांव से रामनगर जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य करीब दो वर्ष पूर्व स्वीकृत हुआ था, लेकिन आज तक सड़क निर्माण पूरा नहीं हो सका है। अधूरी सड़क के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क कई जगह से उखड़ी हुई है और कई हिस्सों में अब भी कच्ची पड़ी है। खराब सड़क के चलते वाहन च