चोपानकी थाना पुलिस ने शुक्रवार रात एक बड़ी कार्रवाई की जिसमें 90 लाख रुपए के कॉपर से भरे हुए ट्रक के ड्राइवर को लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। इसमें ड्राइवर के अन्य साथी मौके से फरार हो गए। थानाधिकारी सतीश चौधरी ने शनिवार शाम 4 बजे बताया कि इसमें ड्राइवर देवकी गुर्जर निवासी दमालका को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है