ऊंचाहार: इंदर का पुरवा मिर्जापुर में एहारी निवासी मजदूर की मौत का मामला, मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन
ऊँचाहार क्षेत्र के इंदर का पुरवा मिर्जापुर एहारी गाँव निवासी मनोज कुमार पाल की रविवार की देर शाम, सलोन थाना क्षेत्र के रसूलपुर गाँव के पास गंगा एक्सप्रेस वे पर सड़क दुर्घटना के दौरान मौत हो गई थी।सोमवार की शाम पोस्टमार्टम की कार्यवाई के बाद शव घर पहुंचा तो मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया ।तहसीलदार द्वारा समझाया जा रहा है।