बरेली में बदायूं निवासी कल्पना शंखधर का बैग सैटेलाइट चौराहे पर ऑटो में छूट गया, जिसमें 4 तोला सोना व अन्य सामान था। सूचना मिलते ही बारादरी पुलिस हरकत में आई और तलाश कर बैग सुरक्षित बरामद कर महिला को सौंप दिया। महिला ने पुलिस की तत्परता की जमकर सराहना की।