चंदनकियारी: राजकीयकृत मध्य विद्यालय भोजुडीह में अतिरिक्त चार कमरों के निर्माण कार्य का शिलान्यास
चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत राजकीयकृत मध्य विद्यालय भोजुडीह में आज बुधवार समय लगभग साढ़े बारह बजे अतिरिक्त चार कमरा निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ है।बताया गया कि यह शिलान्यास चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के झामुमो विधायक उमाकांत रजक के निर्देश पर किया गया है।विधायक उमाकांत रजक के पुत्र मुकेश कांत रजक ने नारियल फोड़ कर शुभ कार्य का शिलान्यास किये है।