बरेली: खोखा लगाने वाले गरीब युवक को दबंगों ने पहले दी गालियां, विरोध करने पर जमकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज
थाना बारादरी क्षेत्र के साईं अस्पताल के पास रहने वाली महिला बिशना ने थाना पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि उसके पति श्याम मोहन अपने घर के पास खोखा लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं, लेकिन आरोप है कि उनके पड़ोसी दुकानदार विनय और शेखर उनके पति से रंजिश मानते हैं, इसी को लेकर उन दोनों ने खोखे पर आकर पति और उनके संग मारपीट और गाली गलौज की।