कन्नौज: देवधरापुर गांव में बने बड़े गड्ढे की समस्या पर दिखा खबर का असर, लोगों ने पब्लिक ऐप को दिया श्रेय #Jansamasya
कन्नौज के देवधरापुर गांव में जन समस्या की खबर का असर देखा गया है। पब्लिक ऐप पर 8 मई को चली जन समस्या से जुड़ी खबर पर संज्ञान लेते हुए गड्ढे को बंद कराया गया है। गांव में घरों के पास बने बड़े गड्ढे से खतरा बना था जिससे लोग डरे रहते थे। खबर चलने के दूसरे दिन जागे प्रशासन ने गड्ढे को बंद करा दिया है। स्थानीय लोगों ने पब्लिक ऐप को धन्यवाद दिया।