कन्नौज: मकरंदनगर में सेंट्रल रिजर्व पुलिस (CRP) जवान को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में हुआ उपचार
फतेहगढ़ से लखनऊ ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे हैं केंद्रीय रिजर्व पुलिस के जवान को कन्नौज में अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए फतेहगढ़ निवासी सुनील कुमार को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। कन्नौज शहर के पीएसएम डिग्री कॉलेज के पास रविवार की रात यह हादसा हुआ है।