कन्नौज: नसरापुर के पास बाइक सवार महिला को टक्कर मारने के मामले में डीसीएम चालक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
कन्नौज सदर कोतवाली के नसरापुर के पास हुए सड़क हादसे में डीसीएम चालक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाइक में टक्कर मारने वाले डीसीएम चालक पर रिपोर्ट दर्ज की है। डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार एक महिला गंभीर तौर पर घायल हुई है जिसका कानपुर के एक अस्पताल में इलाज जारी है।