मढ़ौरा: लेरुआ स्थित मंदिर में अखंड अष्टयाम के लिए श्रद्धालुओं ने निकाली शोभ यात्रा
प्रखंड के लेरुआ स्थित मंदिर में मंगलवार की दोपहर बारह बजे अखंड अष्टयाम के लिए भव्य कलश सह शोभा यात्रा निकाली गयी जिसमें परम्परागत वस्त्र धारण किये हुए श्रद्धालु निकले थे। इस दौरान सभी श्रद्धालु तेजपुरवां ,शिवगंज होते हुए शिल्हौरी मंदिर परिसर पहुंची जहाँ ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरा गया और पुनः यज्ञ स्थल पर कलश की स्थापना किया।