ब्यावरा: ब्यावरा में 10 अप्रैल को युवक कांग्रेस करेगी नगर पालिका का घेराव, जिला पंचायत अध्यक्ष ने लोगों से की अपील
ब्यावरा नगर पालिका में बढ़ते भ्रष्टाचार और शहर की समस्याओं को लेकर युवक कांग्रेस के द्वारा ब्यावरा नगर पालिका कार्यालय का 10 अप्रैल को शाम 5:00 बजे करीब कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रियवत सिंह खींची के नेतृत्व में घेराव किया जाएगा। जिसको लेकर गुरुवार को शाम 6:00 बजे करीब राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सौंधिया ने वीडियो जारी कर लोगों से अपील की