रसूलाबाद: पहाड़ीपुर के समीप पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 50 पशुओं से भरे दो डीसीएम व स्कॉर्पियो पकड़े
रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव के समीप पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पशुओं से भरी दो डीसीएम और एक स्कॉर्पियो को पकड़ लिया।वाहनों में करीब 50 पशु क्रूरता पूर्ण तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरे मिले। मौके से पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है,जबकि अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।पुलिस को संदिग्ध तरीके से पशुओं के परिवहन की सूचना मिली थी