बांसवाड़ा: जयपुर रोड़ स्थित बीएड कॉलेज में SI भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन, 21 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा आयोजित
प्रदेशभर में चल रही उप निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन सोमवार को सुबह 10 बजे जयपुर रोड़ स्थित बीएड कॉलेज समेत बांसवाड़ा जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित की गई। दूसरे दिन की पहली पारी की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुई। जिले में करीब 7105 से अधिक अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।