बिश्रामपुर: गोदरमा में जीपीएल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज,भाजपा नेता ने फीता काट कर किया उद्घाटन
विश्रामपुर नप के वार्ड संख्या एक लरगाहा में जीपीएल गोदरमा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आज रंगारंग आगाज हुआ। क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने फीता काट कर किया। टूर्नामेंट का आयोजन युवा क्रिकेट क्लब के द्वारा किया। उद्घाटन मैच रेहला व गोदरमा के बीच खेला गया। कई लोग रहे मौजूद।