कैराना: मोहल्ला रेतावाला में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
रविवार को नगर के मोहल्ला रेतावाला निवासी फरीदा (27) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर पर ही मिला। सूचना मिलने पर मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव विज्ञाना से मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की।