हरियाणा सरकार ने सफाई कर्मियों की मांगों के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पात्र कर्मियों को सेवा सुरक्षा देने और वेतन व अन्य सुविधाओं में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है।
10 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत पात्र सफाई कर्मियों का मासिक वेतन बढ़ाकर ₹25,560 तक किया जाएगा। इसके साथ महंगाई भत्ता, ग्रेच्युटी, मातृत्व अवकाश और एक्स-ग्रेशिया वित्तीय सहायता एवं नियुक्ति जैसी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।
आप हरियाणा की स्वच्छता के प्रहरी हैं। सरकार आपके सम्मान, अधिकार और सुरक्षित भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है- विपुल गोयल
#SafaiKaramchari #HaryanaDevelopment #HaryanaGovernment #ViksitHaryana
Hisar, Hissar | Sep 2, 2026