पटना ग्रामीण: तेज आंधी-बारिश से पटना की सड़कें डूबीं, जलजमाव ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
पटना में बुधवार रात करीब 9 बजे आई तेज आंधी और बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में भारी जलजमाव हो गया, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। महाराजगंज इलाके की स्थिति सबसे खराब रही, जहां सड़कों पर पानी भरकर तालाब जैसा दृश्य बन गया। राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी हुई, कई वाहन पानी में