कांके: रांची में मोहर्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में
Kanke, Ranchi | Jun 27, 2026 रांची में मोहर्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे सिटी एसपी पारस राणा और ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह लगातार शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों को ब्रीफिंग की।