कांके: चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल में सुनील लोधी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
Kanke, Ranchi | Oct 19, 2026 चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल में रविवार की रात करीब नौ बजे महाष्टमी पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध गायक सुनील लोधी ने भजनों की प्रस्तुति दी। उन्होंने गणेश वंदना और मां दुर्गा के भजनों से कार्यक्रम की शुरुआत की। फिल्म हनुमान के प्रसिद्ध भजन ‘मैं तेरे भरोसे ही हनुमान’ की प्रस्तुति पर श्रद्धालु भक्तिभाव में डूब गए।