कतरीसराय: कतरीसराय में डिग्री कॉलेज शुरू होने से छात्राओं को बड़ी राहत, अब घर के पास मिलेगी उच्च शिक्षा
कतरीसराय में राजकीय डिग्री कॉलेज शुरू होने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं, खासकर छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी। अब स्नातक की पढ़ाई के लिए उन्हें बिहारशरीफ, नवादा, पटना, शेखपुरा या अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अपने ही प्रखंड में उच्च शिक्षा की सुविधा मिलने से अभिभावकों की चिंता कम होगी और बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को