कासगंज: नगला पट्टी गांव के पास बाइक सवार दो लोगों को पिकअप ने मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल
हादसे में तबालपुर थाना ढोलना निवासी मुलायम सिंह (30) पुत्र गुरु प्रसाद और विशाल कुशवाह (25) पुत्र बहोरन सिंह घायल हुए थे। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान विशाल कुशवाह की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घायल मुलायम सिंह को अलीगढ़ रेफर किया है।