हरिहरगंज: हरिहरगंज में धूमधाम से मनी डॉ. अम्बेडकर जयंती, निकला बाइक जुलूस, मूर्ति स्थापना के लिए हुआ भूमिपूजन
भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती 14 अप्रैल दिन मंगलवार के दोपहर 2:00 बजे हरिहरगंज और पीपरा प्रखण्ड क्षेत्र में धुम धाम से मनाई गई। इस दौरान हरिहरगंज प्रखण्ड क्षेत्र के सरसोत ग्राम के उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर से काफी संख्या में बाइक जुलूस निकाला गया। जुलूस सरसोत से निकल कर खड़गपुर, ढाब, सेमरवार, कौआखोह आदि क्षेत्र का भ्रमण किया।