भगवानपुर: 50 वर्षों बाद संजात में पुनः शुरू हुआ साप्ताहिक हाट, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया उद्घाटन।
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत संजात गांव स्थित डॉक्टर मंडन मिश्र संस्कृत महाविद्यालय के मैदान में गुरुवार को शाम करीब चार बजे साप्ताहिक हाट का शुभारंभ स्थानीय मुखिया पूनम कुमारी के नेतृत्व में किया गया। हाट का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने फीता काटकर किया।