उन्नाव: उन्नाव शहर के मोतीनगर में बाइक चोरी के मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आया
Unnao, Unnao | Apr 5, 2026 सदर कोतवाली क्षेत्र के मोती नगर इलाके में दिनदहाड़े एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। यह घटना क्लासिक लान के बाहर हुई, जहां खड़ी बाइक को अज्ञात चोरों ने कुछ ही मिनटों में चुरा लिया। चोरी की पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।