इंदौर: अवैध वसूली और मारपीट के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन किया, कार्रवाई की मांग
Indore, Indore | Mar 28, 2025 इंदौर के रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक के बाहर अवैध वसूली और मारपीट के शिकार हुए ऑटो रिक्शा चालकों ने आज एकजुट होकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई। इन चालकों ने अवैध वसूली और मारपीट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। रिक्शा चालकों ने पार्किंग की आड़ में पनप रहे गुंडों और उनकी अवैध वसूली के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।