इंदौर: महालक्ष्मी नगर में भावना सिंह हत्याकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने लिया 6 दिन का रिमांड
Indore, Indore | Mar 28, 2025 इंदौर के महालक्ष्मी नगर में हुए भावना सिंह हत्याकांड के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है। गौरतलब है कि ग्वालियर की रहने वाली भावना सिंह पार्टी के लिए महालक्ष्मी नगर पहुंची थीं। वहां वह अपनी दोस्त स्वस्ति और उसके दो पुरुष मित्र, मुकुल यादव और आशु यादव के साथ पार्टी कर रही थी।