इंदौर: लसुड़िया थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 78 में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, कारण अज्ञात
Indore, Indore | Mar 28, 2025 इंदौर में लसूडिया थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 78 में रहने वाले सतीश पिता जगदीश तिवारी ने अपने घर में अज्ञात कारण के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसमें उसके परिजन ने बंद कमरे में उसे फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा था। जिसे दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला और पुलिस को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि मृतक के माता-पिता नहीं है और वह अपने भाई के साथ रहता था।