भदोही: धस्करी गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
भदोही के कोतवाली क्षेत्र के धस्करी गांव में शुक्रवार दोपहर एक विवाहिता दीपिका (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में छत से लटका मिला। ससुराल वाले इसे आत्महत्या बता रहे हैं, जबकि मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।