भदोही: सुरियावां के गोपीपुर में कच्चा मकान ढहने से बुजुर्ग महिला की मौत, बहु घायल
सुरियावां थाना क्षेत्र के गोपीपुर गांव में बुधवार रात भारी बारिश के चलते एक कच्चा मकान ढह गया। हादसे में 75 वर्षीय रंजना देवी मलबे में दब गईं और इलाज के दौरान गुरुवार शाम सात बजे उनकी मौत हो गई। उनकी बहू सरिता देवी (40) भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के समय दोनों महिलाएं घर में खाना बना रही थीं। बारिश के कारण दीवारें भीगकर कमजोर हो गई थीं।