आगरा: यमुना आरती स्थल के पास नाली में मिली मासूम बच्ची की लाश, पुलिस ने मां को हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार
आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र में यमुना आरती स्थल के पास नाली में डेढ़ से दो साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच में बच्ची की पहचान धाकरान क्षेत्र की निवासी के रूप में हुई। पिता की तहरीर पर मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।