आरा: कुरमुरी के बड़गा टोला में गूंगे व्यक्ति को गोली मारकर किया जख्मी, सुबह शौच करने के वक्त हुई घटना
Arrah, Bhojpur | Jun 4, 2026 एक गूंगे व्यक्ति को हथियार बंद बदमाशों के द्वारा गोली मार दी गई है। गोली उसे पैर में लगी है। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कुरमुरी पंचायत के बड़का टोला गांव में हुई है। बताया गया कि सुबह उमेश कुमार सोच करने गया था जहां उसे गोली मार दी गई है।