हनुमानगढ़: टाउन में चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना, ताले तोड़कर लाखों रुपए का सामान किया चोरी
हनुमानगढ़ टाउन में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए मकान से लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया। इस संबंध में मकान मालिक की ओर से हनुमानगढ़ टाउन थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। बता दे कि शहर में इन दोनों चोरों के हौसले बुलंद हो चुके हैं और लगातार चोरी की वारदातें सामने आ रही है।