भांडेर नगर के शासकीय सान्दीपनि स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार सुबह 10 बजे से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जनपद अध्यक्ष संतोषी बलदाऊ यादव द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश के वाचन के साथ हुई। इस अवसर पर कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर सहित अन्य निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुति दी।