तुलसीपुर: बनकटवा रेंज में एसएसबी और पुलिस की कार्रवाई में अवैध शीशम सागौन की लकड़ी जब्त, एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
21 मई बुधवार लगभग 1 बजे सुहेलवा वन्य जीव प्रभाग के बनकटवा रेंज से बहादुरगंज बाजार में एक दुकान पर अवैध चिरान की लकड़ी पर कार्रवाई करते हुए 1बोटा शीशम 4 बोटा सागौन की लकड़ी को जब्त किया गया। चिरान कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया एवं दुकान का मालिक फरार हो गया। बरामद लकड़ी को बनकटवा रेंज में सुरक्षित रखा गया है।