तुलसीपुर: विधायक तुलसीपुर ने क्षेत्र में बिजली समस्या को लेकर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को दिया पत्र
20 मई मंगलवार शाम 5:00 बजे विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला के कार्यालय द्वारा जानकारी दिया गया कि तुलसीपुर क्षेत्र में विद्युत समस्या को लेकर विधायक ने रिया केजरीवाल प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड से मिल कर पत्र दिया है। प्रबंध निदेशक ने अपने स्तर से समस्याओं का निराकरण अति शीघ्र करवाने का आश्वासन दिया है।