तुलसीपुर: पचपेड़वा में भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन
19 मई सोमवार शाम 5 बजे जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा एवं निवर्तमान विधायक शैलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन गैंसडी विधानसभा के पचपेड़वा नगर में संपन्न हुआ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में यात्रा निकाली गई। पचपेड़वा नगर पंचायत के अध्यक्ष रवि वर्मा,गैंसडी नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रिंस वर्मा आदि लोग सम्मिलित हुए।