अकबरपुर: पुलिस अधीक्षक ने माती पुलिस कार्यालय में उपनिरीक्षक की वर्दी पर उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह लगाकर किया सम्मानित
माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा जनशिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी, उपनिरीक्षक अवधेश कुमार सिंह को उनके उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह को वर्दी पर लगाकर सम्मानित किया।गणतंत्र दिवस के अवसर पर तत्कालीन पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश प्रशान्त कुमार द्वारा यह सम्मान चिन्ह उन्हें प्रदान किया गया था।