चितरंगी: चितरंगी थाना प्रभारी को कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ केंद्रीय राज्य मंत्री के द्वारा नंबर वन आतंकवादी कहे जाने से कांग्रेसियों में भारी गुस्सा है ।वहीं कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष संकठा सिंह चौहान के अगुवाई में थाना प्रभारी चितरंगी को ज्ञापन सौंप कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।